नई दिल्ली, मार्च 15 -- AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मस्जिदों के ढके जाने को लेकर केंद्र और यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लोग डरपोक थे जो पाकिस्तान चले गए। ये जियालों की औलाद हैं और भारत को ही अपना वतन मानते हैं। हैदराबाद में एक जलसे को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आखिर अपने ही देश में मुसलमानों के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार क्यों किया जा रहा है। ओवैसी ने कहा, कोई कहता है कि अगर तुम्हें डर है तो तुम नमाज मत पढ़ो, घर में बैठ जाओ। कोई कहता है कि जैस मस्जिदों को कवर कर दिया तुम अपने सिर को कवर कर लो। कोई कहता है कि बंगाल में अगर हम हुकूमत में आ जाएंगे तो मुसलमानों को बंगाल से निकाल देंगे। अरे भाई वे डरपोक थे जो पाकिस्तान भाग गए। ये जियालों की औलाद हैं भागने वालों में से नहीं हैं। हमारे लोग ईमान की दौलत से मालामाल थे। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.