मिर्जापुर, फरवरी 15 -- मिर्जापुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नगर के सत्तीरोड स्थित बूढ़ेनाथ मंदिर से परंपरागत पालकी यात्रा निकाली गई। मंदिर से विविध पुष्पों से सजे पालकी में वृद्धेश्वर महादेव सवार होकर निकले। पालकी को कंधा देने के लिए भक्तों में होड़ लगी रही। मंदिर से उठकर पालकी त्रिमोहानी पहुंची। जहां पक्काघाट पर बाबा को गंगा स्नान कराया गया। पालकी यात्रा में डिम-डिम डमरू की ध्वनि, झांझ धुन पूरे पालकी यात्रा को शिवमय बना रहा था। स्नान के बाद पुन: त्रिमोहानी से उठी शोभायात्रा नगर के अपने निर्धारित रास्तों से होते हुए पुन:मंदिर पर पहुंच कर समाप्त हुआ। मौके पर बूढ़ेनाथ मंदिर के महंथ डा. योगानंद गिरी, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी, मनोज श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजय कुमार सिंह, नपा के ईओ गोवा लाल समेत हजारों ...