बस्ती, जुलाई 9 -- बस्ती, निज संवाददाता। डीएम रवीश गुप्ता ने बस्ती वन प्रभाग के बस्ती रेंज स्थित ग्राम डमरूआ के वन ब्लॉक प्रथम व द्वितीय में किये जाने वाले पौधरोपण कार्य स्थल का आकस्मिक निरीक्षण किया। वन ब्लॉक प्रथम के क्षेत्रफल पांच हेक्टेयर में आठ हजार गड्ढा व वन ब्लॉक द्वितीय के क्षेत्रफल छह हेक्टेयर में 9600 गड्ढे खोदे गये हैं। डीएफओ डॉ. शिरीन ने बताया कि इन सभी गड्ढों में नौ जुलाई को पौधरोपण कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान डीएफओ द्वारा बताया गया कि बस्ती वन प्रभाग ने प्रभागीय कार्यालय में पौधरोपण महाअभियान के लिए एक कन्ट्रोल रूम स्थापित किया है। इस कन्ट्रोल रूम से नौ जुलाई 2025 को विभागीय एवं अन्य विभागों के लगाये गये पौधों की सूचना एकत्र कर उच्चस्तर को प्रेषित की जाएगी। डीएम ने वन प्रभाग कप्तानगंज रेंज के पक्षी बिहार रेस्ट हाउस का निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.