मुरादाबाद, जनवरी 8 -- मुरादाबाद। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आज से विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का रोमांचक आगाज होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। देशभर के क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें इस टूर्नामेंट पर टिकी हैं, लेकिन मुरादाबाद रेलवे मंडल के लिए यह सीजन खास होने वाला है। वजह है, यहां से जुड़ी खिलाड़ी डब्ल्यूपीएल के बड़े मंच पर अपने खेल का जलवा बिखेरती नजर आएंगी। डब्ल्यूपीएल में सबसे बड़ा आकर्षण जनपद के लिए यूपी वारियर्स की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा होंगी। डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण ले रहीं डीएसपी दीप्ति शर्मा खास खिलाड़ी हैं। दीप्ति भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी खिलाड़ी हैं। इनके अलावा मुरादाबाद रेलवे मंडल की प्रमुख खिलाड़ी स्नेहा राणा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.