आगरा, जनवरी 2 -- देशभर के टेबल-टेनिस खिलाड़ियों की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता डब्लूटीटी यूथ कंटेंडर में आगरा की पहल गुप्ता ने अंडर-15 आयु वर्ग एकल के मेन ड्रा में जगह बना ली है। 2 से 5 जनवरी तक बड़ोदरा (गुजरात) में खेली जा रही प्रतियोगिता में अंडर-17 आयुवर्ग में ताजनगरी की सुहानी अग्रवाल भी प्रतिभाग कर रही हैं। सुहानी के मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे। कमला नगर स्थित स्टैग पैंथर्स अकादमी में कोच सौरव पोद्दार से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं पहल और सुहानी इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से पहले शानदार लय में हैं। कोच सौरव पोद्दार ने बताया कि प्रतियोगिता में भारत सहित एक दर्जन से अधिक देशों के 500 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। शुक्रवार को पहल ने अपने विरोधियों को चित करते हुए मेन ड्रा (प्री क्वार्टर फाइनल) में जगह बना ली। सुहानी अंडर-17 एकल में...