फरीदाबाद, जुलाई 9 -- फरीदाबाद। शहर की सबसे बड़ी मंडी डबुआ(फरीदाबाद) में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए निजी कंपनी से अनुबंध किया जाएगा। इसके लिए मार्केट कमेटी फरीदाबाद ने तैयारी शुरू कर दी है। नई कंपनी आने के बाद यहां सफाई व्यवस्था दुरुस्त होने की उम्मीद है। डबुआ सब्जी मंडी शहर की सबसे बड़ी मंडी है। यहां से फरीदाबाद के अलावा पलवल, सोहना, दिल्ली के बॉर्डर एरिया में सब्जी की आपूर्ति होती है। यहां पर हर रोज देश के विभिन्न हिस्सों से फल-सब्जियों से लदे वाहन आते हैं। शहर की बड़ी मंडी होने के बावजूजद यहां सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। जनता कॉलोनी की ओर से आने वाले प्रवेश द्वार पर सबसे ज्यादा गंदगी बनी हुई है। यहां गंदगी की वजह से दुर्गंध बनी रहती है। इस रास्ते से लोगों का निकलना ही मुश्किल होता है। मंडी के आढ़तियों का कहना है कि सब्जी मंडी में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.