मुंगेर, जनवरी 21 -- टेटिया बंबर, एक संवाददाता। टेटियाबंबर थानाक्षेत्र के खपड़ा गांव में मंगलवार की सुबह आपसी रंजिश में दो सगे भाईयों के बीच हुए विवाद ने इतना खौफनाक रूप ले लिया कि दोनों की मौत हो गई। घटना में धारदार हथियार(चाकू एवं लोहे की खंती) से हमले में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे भाई ने इलाज के लिए मुंगेर लाए जाने के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में बड़ा भाई 52 वर्षीय मुकेश कुमार एवं छोटा भाई 45 वर्षीय शैलेश कुमार थे। जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार एवं शैलेश कुमार का घर पास-पास है। दोनों के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। मंगलवार की सुबह किसी बात को लेकर दोनों के बीच नोक-झोंक हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इसी दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोर शराब सुनकर पास में ही रह रहे ती...