नई दिल्ली, जनवरी 14 -- एमटीवी स्प्लिट्सविला की शुरुआत हो चुकी है। शो के अंदर ट्विस्ट एंड टर्न आने तो अभी बाकी है, लेकिन एक कंटेस्टेंट निहारिका के साथ उर्फी की एक पुरानी विवाद का खुलासा हुआ है। निहारिका जब शो में आई तो उर्फी ने करण और सनी लियोनी से कहा कि उनके और निहारिका के बीच पुराना इतिहास है। उर्फी ने जैसे ही ये बात की हर कोई सोच में पड़ गया कि आखिर उर्फी और निहारिका के बीच क्या विवाद है।उर्फी के बॉयफ्रेंड को निहारिका ने नहीं किया था किस जैसे ही वो एपिसोड रिलीज हुआ एक कंटेंट क्रिएटर ने दावा किया कि निहारिका ने एक पार्टी में उर्फी के सामने उसके बॉयफ्रेंड को किस किया था। हालांकि, उर्फी और निहारिका दोनों ने ही इस दावे को गलत बताया।उर्फी और निहारिका को डबल डेट कर रहा था एक लड़का उर्फी ने खुद बताया कि वो निहारिका को कैसे जानती हैं। उन्होंने...