पटना, अप्रैल 28 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अशोक राजपथ डबल डेकर पुल और पटना जंक्शन सब-वे के बचे काम जल्द पूरा करने को कहा है। सोमवार को उन्होंने पहुंचकर निर्माणाधीन डबल डेकर पुल के ऊपरी और निचली दोनों पुलों का गाड़ी से निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूरा कर पुल को शीघ्र शुरू करें। अशोक राजपथ पर कारगिल चौक से एनआईटी मोड़ तक बन रहे इस डबल डेकर फ्लाई ओवर का काम लगभग पूरा हो चुका है। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इसकी शुरुआत होने से पटना यूनिवर्सिटी जाने वाले छात्र-छात्राओं को आवागमन में सुविधा होगी। साथ ही अशोक राजपथ के इलाके में रहने वाले लोगों का आवागमन सुलभ होगा और गाड़ियों के अनावश्यक शोर से भी राहत मिलेगी। इसके पहले मुख्यमंत्री ने पटना जंक्शन के निकट भूमिगत पैदल यात्री मार्ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.