नई दिल्ली, मई 29 -- - प्रधानमंत्री ने पटना में भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों, सांसदों-विधायकों के साथ की बैठक पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार भाजपा के नेताओं से गुरुवार को कहा कि डबल इंजन की सरकार में हो रहे विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। लोगों से निरंतर संपर्क में रहें। सरकारी योजनाओं को बताने के साथ-साथ उनका फीडबैक भी लेते रहें। एनडीए के सभी घटकदल समन्वय बनाकर काम करें। प्रधानमंत्री भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी सांसदों, विधायकों, विधान पार्षदों और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने अपना संबोधन पार्टी नेताओं से सवालों के जरिए किया। एक-एक कर विभिन्न विषयों पर नेताओं से सवाल पूछे, उनके जवाब सुने और फिर उस पर अपनी राय रखी। प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.