धनबाद, मई 8 -- धनबाद, प्रतिनिधि डबलू अंसारी पर जानलेवा हमले के मामले में बुधवार को फैसला आया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्गेशचंद्र अवस्थी की अदालत ने नामजद आरोपी हुसैन अंसारी उर्फ टीपू सुल्तान को दोषी करार दिया। इसी मामले के आरोपी प्रिंस खान के भाई बंटी खान, अयान उर्फ नान्हू, राशिद जावेद उर्फ संजू, शमीम रजा अंसारी, अल्ताफ रजा और साजिद अंसारी को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। अदालत ने टीपू की सजा की बिंदु पर सुनवाई के लिए 13 मई की तारीख निर्धारित की। भूली ओपी क्षेत्र के पांडरपाला में सात मई 2022 को समोसे की दुकान पर चाय पी रहे डबलू अंसारी को प्रिंस खान के गुर्गों ने बदरू मैदान में गोली मार दी थी। दुर्गापुर अस्पताल में घायल के बयान पर पुलिस ने बैंक मोड़ थाना में आठ मई 2022 को प्राथमिकी दर्ज की थी। डबलू अंसारी वासेपुर में हुए लाला खान हत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.