दरभंगा, जनवरी 28 -- सुरहाचट्टी। एपीएम थाना क्षेत्र के मनोरथा गांव के मिश्रापट्टी टोला निवासी घुना सहनी (60) की मौत गत 26 जनवरी की रात डबरा में डूबने से हो गई। मंगलवार की सुबह उसकी लाश को डबरा से निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। बताया जाता है कि घुना सहनी को कम दिखाई देता था। परिजनों को आशंका है कि रात में वह पेशाब करने के लिए उठा होगा। कम दिखाई देने के कारण वह डबरा में गिर गया, जहां वह डूब गया। सुबह खोजबीन के क्रम में परिजन को उसकी लाश डबरा में दिखाई दी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।।थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि परिजनों से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...