सुपौल, मार्च 17 -- निर्मली। अंचल क्षेत्र के डगमारा वार्ड संख्या 05 में शुक्रवार की रात भीषण अग्निकांड में पांच परिवारों के पांच घर जलकर राख हो गया। इस हादसे में लाखों की संपत्ति खाक हो गई, जबकि महेंद्र यादव के पुत्र कामेश्वर यादव झुलस गए। वहीं, लगभग आधा दर्जन पशु झुलस गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही शनिवार सुबह प्रखंड प्रमुख रामप्रवेश यादव, मुखिया गंगा प्रसाद सहित कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी। उन्होंने प्रशासन से अधिक से अधिक मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। अंचलाधिकारी विजय प्रताप ने बताया कि जानकारी मिली है और प्रभावित परिवारों को सरकारी सहायता राशि प्रदान की जाएगी। प्रशासन राहत कार्यों में जुटा हुआ है। प्रभावित परिवारों के समक्ष खाने-पीने की समस्या: इस हादसे के बाद प्रभावित परिवारों के सामने रहने और खाने-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.