श्रावस्ती, फरवरी 16 -- श्रावस्ती। श्रावस्ती में डकैती व हत्या की सनसनीखेज वारदात से लोग दहशत में आ गए हैं। बीती रात डकैतों ने डकैती के दौरान चाकू मारकर गृहस्वामी की निर्मम हत्या कर दी और बेटे को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इसके बाद घर का सारा सामान समेत लेकर फरार हो गए। श्रावस्ती जनपद के हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के भजोरेपुरवा गांव में रविवार रात डकैती के दौरान गृहस्वामी नेमराज पाठक (55) पुत्र अयोध्या प्रसाद की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। साथ ही उनके बेटे सुनील पाठक (20) को चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। सुनील को मरा समझकर डकैतों ने उसे छोड़कर घर का सारा सामान बटोरा और फरार हो गए। घायल सुनील को जिला अस्पताल भिनगा में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना पर एसपी राहुल भाटी अन्य अधिकारियों व पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.