गोपालगंज, फरवरी 15 -- गोपालगंज। हमारे संवाददाता जिले की पुलिस ने बीते शनिवार को 24 घंटे में डकैती व एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न मामलों में 43 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने के बाद उन्हें रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि एसपी विनय तिवारी के आदेश के बाद जिले के सभी थानों की पुलिस सक्रिय हो गई है और विभिन्न मामलों में फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इसी दौरान शनिवार को पुलिस की ओर से की गई छापेमारी में हत्या के मामले में नौ, डकैती के मामले में एक, एनडीपीएस एक्ट के मामले में तीन, शराब के नशे में पांच, शराब तस्करी के मामले में तीन, ट्रायल के वारंटी 12, विविध मामले में चार, 170 बीएनएसएस के मामले में छह लोगों को पकड़ा गया है। कार्रवाई के दौरान 32....