मऊ, फरवरी 14 -- मऊ, संवाददाता। थाना दक्षिण टोला क्षेत्र अंतर्गत प्राइवेट अस्पताल से डायलिसिस मशीन की डकैती में शामिल फरार मास्टर माइंड अभियुक्त को पुलिस टीम ने कलक्ट्रेट रोड स्थित तालाब के पास से गिरफ्तार कर लिया। अब तक इस मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। गिरफ्तारी आरोपी से पुलिस टीम कड़ी पूछताछ में जुटी है। स्थानीय दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के हकीकतपुरा स्थित एक निजी अस्पताल में विगत 23 जनवरी की रात में एक निजी अस्पताल में आधा दर्जन से अधिक डकैत स्वास्थ्यकर्मी को बंधक बनाकर चार डायलिसिस मशीन लूटकर फरार हो गए थे। मामले में मुख्य आरोपित लखनऊ का होम्योपैथिक डॉक्टर अमरनाथ दीक्षित निवासी 4/525 विभव खण्ड थाना गोमतीनगर कमिश्नरेट लखनऊ समेत चार आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.