हरदोई, फरवरी 15 -- शाहाबाद, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के मलकापुर में सोमवार देर रात हुई सनसनीखेज डकैती की वारदात के छः दिन बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लग सका है। कोतवाली से महज एक किमी दूर हुई इस घटना ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।मलकापुर में दर्जी अनीस के घर नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोलकर परिवार को तमंचे की नोक पर बंधक बना लिया था। बदमाशों ने करीब 12 लाख रुपये के जेवरात और 30 हजार रुपये की नकदी लूट ली थी। आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और जल्द खुलासे के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद छः दिन बीतने के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। सर्विलांस टीम भी सक्रिय बताई जा रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.