गिरडीह, अगस्त 10 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय अंचल के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के जामजोरी गांव निवासी मो समद अंसारी के घर की धनबाद की सरायढेला पुलिस ने अहिल्यापुर पुलिस की मदद से कुर्की जब्ती की है। इस क्रम में पुलिस ने आरोपी के घर से टेबल फैन, कुर्सी, खटिया, बर्तन आदि कुर्क कर लिया। बता दें कि आरोपी समद अंसारी सरायढ़ेला थाना में बैक डकैती का अभियुक्त है। उसके खिलाफ सरायढ़ेला थाना में 13 मार्च 2019 को कांड संख्या 40/19 के तहत मामला दर्ज किया गया था। लगभग 6 वर्षों से समद अंसारी फरार चल रहा है। पुलिस के द्वारा समन और वारंट जारी करने के बाद भी वह न्यायालय में प्रस्तुत नहीं हो रहा था। न्यायालय के आदेश पर सरायढ़ेला और अहिल्यापुर की पुलिस ने संयुक्त रुप से आरोपी के घर पहुंची और कुर्की जब्ती की। सरायढ़ेला थाना के सब इंस्पेक्टर अकबर खान ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.