रांची, नवम्बर 5 -- रांची, संवाददाता। अपर न्यायायुक्त शैलेंद्र कुमार की अदालत ने डकैती और अपहरण के ढाई साल पुराने मामले में ट्रायल फेस कर सात आरोपियों को पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने में विफल रहा। घटना कांके थाना क्षेत्र में 23 मई 2023 को हुई थी। इसमें ट्रक चालक कलीम अंसारी और उसके पुत्र के साथ लूटपाट और अपहरण का आरोप लगाया गया था। इस प्रकरण में राजेंद्र महतो उर्फ गोविंद महतो, संतोष गंझू, संजय सिंह, गौतम यादव, मनोहर सिंह, सुग्रीम सिंह और राजेश महतो उर्फ बिनोद महतो को उक्त आरोप में चार्जशीटेड किया गया था। अभियोजन की ओर से तीन गवाहों सूचक कलीम अंसारी, उनके पुत्र सैफ नवाज आलम और जांच अधिकारी मुन्नाजिर हसन की गवाही हुई। लेकिन, किसी ने भी आरोपियों की पहचान नहीं की। अदालत ने कहा कि अभियुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.