हरदोई, फरवरी 4 -- बेनीगंज, संवाददाता। विकासखंड अहिरोरी की ग्राम पंचायत गोड़ा राव के मजरा गांव डकैतपुरवा के ग्रामीणों में संबंधित अधिकारियों के प्रति गहरी नाराजगी देखने को मिली। गांव में सड़कें जर्जर हालत में हैं। जगह-जगह टूटी हुई और गंदी नालियां बजबजा रही हैं। इससे आम लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चों को स्कूल आने-जाने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण लज्जाराम, जगधार, कुलदीप, सुधीर, अमन सहित अन्य लोगों ने बताया कि यह गांव वर्षों से कीचड़ और गंदगी की समस्या से जूझ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद न ग्राम पंचायत और न ही ब्लॉक मुख्यालय के अधिकारी ध्यान दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी स्थिति में गांव में जीवन नरक समान हो गया है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी अहिरोरी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में...