रांची, जुलाई 20 -- खलारी, निज प्रतिनिधि। डकरा स्टेडियम में रविवार कोगणेश स्पोर्टिंग क्लब के द्वारा प्रखंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कांके, बुढ़मू और खलारी प्रखंड के 100 से अधिक महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खलारी डीएसपी राम नारायण चौधरी ने गोला फेंककर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में दौड़, गोला फेक,ऊंची कूद, लंबी कूद में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। 1600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान सुमन कुमारी, दूसरा स्थान रजनी कुमारी और तीसरा स्थान संगीता कुमारी ने प्राप्त किया। गोला फेक सीनियर महिला ग्रुप में प्रथम स्थान बबीता कुमारी, द्वितीय स्थान रानी कुमारी, तीसरा स्थान पूनम कुमारी ने प्राप्त किया। गोला फेक जूनियर महिला ग्रुप में प्रथम स्थान अंजली कुमारी, दूसरा स्थान...