रांची, मई 3 -- खलारी, निज प्रतिनिधि। एनके एरिया की डकरा और चुरी परियोजना में शनिवार को संयुक्त श्रमिक संगठनों के द्वारा गेट मीटिंग आयोजित कर श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं को जोरदार ढंग से उठाया गया। गेट मीटिंग में बायोमीट्रिक हाजिरी को अनिवार्य किए जाने पर सभी श्रमिक संगठनों ने तीव्र विरोध जताया। संगठनों ने प्रबंधन के इस निर्णय को मजदूर विरोधी बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की। बैठक की अध्यक्षता गोल्डन प्रसाद यादव ने की, जबकि संचालन शैलेश कुमार ने किया। इस दौरान सभी संगठनों ने निर्णय लिया कि महाप्रबंधक को मांग पत्र सौंपा जाएगा, जिसमें बायोमीट्रिक हाजिरी की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग प्रमुख होगी। गेट मीटिंग में असैनिक, विद्युत एवं यांत्रिक विभाग की समस्याओं के साथ-साथ मेडिकल सुविधाओं की कमी पर भी चर्चा की गई। गेट मीटिंग को सुनील ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.