बहराइच, जून 27 -- मरीजों व तीमारदारों में मचा हड़कंप, चिकित्सकों ने सर्प छुड़वाया युवक को आनन फानन में भर्ती कर शुरू किया इलाज बहराइच, संवाददाता। महसी के पूरे बस्ती गड़रिया के एक युवक को सर्प ने हाथ में उस समय डंस लिया, जब वह शुक्रवार सुबह नाली की घास साफ कर रहा था। युवक ने सर्प को पकड़ बोरे में रख परिजनों के साथ तत्काल मेडिकल कालेज पहुंचा। सर्प को देख कर मरीजों व तीमारदारों में अफरा तफरी मच गई। चिकित्सकों ने युवक को आनन फानन में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। सर्प को जंगल में छुड़वा दिया गया है। हरदी थाने के पूरे बस्ती गड़रिया निवासी 30 वर्षीय रामदीन पुत्र सुमई शुक्रवार सुबह लगभग 10:30 बजे घर के बाहर बनी नाली की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान आसपास में लगी घास को भी साफ करने लगे। घास में बैठे सांप ने रामदीन के हाथों में डंस लिया। जिसके चलते उसकी...