सिद्धार्थ, अप्रैल 16 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर-सिंगारजोत मार्ग पर मल्हवार गांव के पास मंगलवार को दिन में करीब 11 बजे खड़ी डंफर में बाइक सवार भिड़ गए। इसमें एक मासूम बच्ची सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी सिरसिया लाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। मासूम बच्ची व बाइक चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के नावडीह गांव निवासी प्रमोद कुमार अपनी बहन किरन व जीजा मोहन लाल व छह वर्षीय भांजी खुशी के साथ सोमवार को डुमरियागंज थाना क्षेत्र के मंगराव गांव में अपने रिश्तेदार के घर आए थे। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे मंगराव से चारों लोग बाइक से अपने गांव नावडीह के लिए निकले थे। अभी शाहपुर-सिंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.