मुजफ्फरपुर, जनवरी 6 -- मड़वन, एक संवाददाता। मड़वन प्रखंड के रौतिनिया स्थित कचरा डंपिंग प्वाइंट पर स्वच्छता की निगरानी रखने और स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 13 सदस्यीय कमेटी गठित की गई। यह कमेटी विधायक की अनुशंसा पर डीएम के निर्देश से गठित की गई है। डीएम ने आदेश जारी कर कमेटी को नियमित रूप से सक्रिय रहने को कहा है। आदेश के अनुसार गठित कमेटी में मड़वन बीडीओ के अलावा नगर निगम के नगर प्रबंधक, नगर निगम के सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन अधिकारी को शामिल किया गया है। इसके साथ ही स्थानीय नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए मो. शमीम, विकास कुमार, मनोज सिंह, अंकेश ओझा, अरुण राय, अवधेश सिंह, सुबोध महतो, अजय चौधरी, संजय राम एवं जय किशन चौहान को कमेटी का सदस्य बनाया गया है। डीएम ने आदेश में स्पष्ट किया है कि कमेटी ...