उन्नाव, जनवरी 16 -- नवाबगंज। कानपुर-लखनऊ मार्ग पर रविवार को सड़क किनारे बिना किसी चेतावनी संकेत के खड़े खराब डंपर ने एक युवक की जान ले ली, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। डंपर से बाइक टकराने के बाद गिरे युवकों को पीछे से आया ट्रक रौंदते हुए निकल गया था। जांच-पड़ताल के बाद युवक का शव पीएम के लिए भेजा गया है। वहीं, घायल शख्स का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। कानपुर के ईदगाह कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय राम कुमार पुत्र हरिश्चंद्र अपने साथी 28 वर्षीय रंजीत पुत्र राम मिलन के साथ बाइक से लखनऊ जा रहे थे। दोनों एक निजी एडवरटाइजिंग कंपनी में कार्यरत थे और काम के सिलसिले में लखनऊ की ओर निकले थे। जैसे ही उनकी बाइक नवाबगंज थानाक्षेत्र के अंतर्गत बाबा ढाबे के पास पहुंची तो सड़क किनारे खड़े एक खराब डंपर से जा टकराई। डंपर पर किसी भी प्रकार का चेता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.