कौशाम्बी, अगस्त 23 -- गोराजू, हिन्दुस्तान संवाद। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के पुनवार व महावां गांव के बीच 20 अगस्त की सुबह तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी थी। इसके बाद सवारों को बाइक समेत डंपर करीब 50 मीटर तक घसीट ले गया था। दर्दनाक हादसे में गंभीर रूप से जख्मी एक युवक की शनिवार सुबह एसआरएन प्रयागराज में मौत हो गई। दूसरे की हालत भी गंभीर बनी हुई है। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के मंगोली का डेरा मजरा रक्सौली निवासी 23 वर्षीय राजकुमार पुत्र ओम प्रकाश और 20 वर्षीय राजीव पुत्र रोशन लाल बुधवार की सुबह एक बाइक से कहीं मकान की पुताई करने जा रहे थे। पुनवार व महावां के बीच विपरीत दिशा से आए डंपर ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। टक्कर के दौरान बाइक समेत युवक डंपर के अगले हिस्से में फंस गए थे। इस पर डंपर चालक उनको करीब 50 मीटर तक घस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.