कानपुर, मार्च 3 -- कानपुर दक्षिण। बर्रा हाईवे पर सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने निजी अस्पताल भिजवाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने हैलट रेफर कर दिया, जहां आईसीयू में इलाज चल रहा है। सेन के बगहा इलाके के रहने वाले राम कुमार सविता सैलून चलाते हैं। सोमवार दोपहर वह अपनी दुकान की कैंची में धार रखवाने बर्रा आ रहे थे। बर्रा गांव कट के पास उन्होंने सड़क पार करने की कोशिश की। तभी नौबस्ता की ओर से आ रहे डंपर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी वह सिर के बल सड़क पर जा गिरे और हेलमेट टूट गया। हादसे के बाद डंपर वाला गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने घायल के पास मिली डायरी से उसके मौसेरे भाई शिव नारायण को सूचना दी। बर्रा इंस्पेक्टर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.