वाराणसी, फरवरी 6 -- बाबतपुर, संवाद। घमहापुर (फूलपुर) में गुरुवार सुबह सवा 11 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण परियोजना में लगे डंपर ने बाइक सवार चिउरापुर (बड़ागांव) निवासी 50 वर्षीय दुर्योधन राम को रौंद दिया। वह पीआरडी जवान थे। हादसे में उनकी पत्नी आंगनबाड़ी कार्यकत्री आशा देवी गंभीर रूप जख्मी हो गईं। हादसे के बाद लोगों ने सड़क जाम कर घंटे भर प्रदर्शन किया। पत्थरबाजी कर डंपर में तोड़फोड़ की। आशा देवी बैकुंठपुर मंगारी में आंगनबाड़ी कार्यकत्री हैं। रोज की तरह उनके पति दुर्योधन राम बाइक से पत्नी को लेकर केंद्र छोड़ने जा रहे थे। घमहापुर पहुंचे थे, तभी तेज रफ्तार डंपर ने दुर्योधन राम को रौंद दिया। वहीं आशा देवी जख्मी हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घमहापुर गांव के समीप चालक ने अचानक डंपर मोड़ दिया, जिससे हादसा हुआ। आसपास के ग्रामीणों सह...