लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 27 -- हैदराबाद थाना क्षेत्र में अजान-घरथनिया मार्ग पर गुरुवार शाम तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो सगे चचेरे भाइयों को कुचल दिया था। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरे युवक ने शुक्रवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर हंगामा किया, जिसे पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया। बताते हैं कि इमलिया गांव निवासी 19 वर्षीय सुमित कुमार पुत्र रमेश कुमार और 21 वर्षीय गोविंद पुत्र राजेंद्र गुरुवार शाम किसी कार्य से गोला आए थे। काम निपटाने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे अजान-घरथनिया मार्ग पर तालाब के पास पहुंचे, तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुमित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.