झांसी, मार्च 8 -- झांसी (मऊरानीपुर), संवाददाता कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत टीकमगढ़ सड़क पर खदियन चौराहा पर तेज रफ्तार बालू से लदे डंपर ने घुड़वार को कुचल दिया। हादसे 24 वर्षीय व उसके घोडे़ की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव स्यावरी निवासी गणेश प्रसाद उर्फ कल्लू कुशवाहा (24) बेटा काशी प्रसाद बारात में घोड़ा सजाकर टीका रस्म का काम करता था। बीती देर रात वह एक शादी समारोह में घोड़ा लेकर गया था। इसके बाद घर लौटकर नहीं आया। आधी रात के बाद वापस घर आ रहा था। जैसे ही घोड़े पर सवार होकर खदियन चौराहा पर पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आ रहा डंपर टक्कर मारता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि गणेश प्रसाद नीचे गिरकर दूर तक घिसटता चला गया। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि डंपर की चपेट में आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.