बलिया, मार्च 13 -- हल्दी। डम्पर-जीप की टक्कर में बुधवार की रात एक युवक की मौत हो गयी। हादसे में उसकी पत्नी समेत पांच लोग घायल हो गये। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। बलिया से सवारी लेकर रात करीब नौ बजे जीप बैरिया जा रही थी। बलिया-बैरिया मार्ग (एनएच 31) पर इलाके के सीताकुंड परसिया के पास सामने से आ रही डम्पर से जीप की जोरदार टक्कर हो गयी। जीप मुख्य सड़क से नीचे गड्ढ़ें में जाकर पलट गयी। इस घटना में इलाके के गंगापुर (तेलिया टोला) निवासी 32 वर्षीय जितेंद्र पटेल, उसकी पत्नी 30 वर्षीय माला, दोकटी थाना क्षेत्र के दलनछपरा निवासी सुनील पटेल का 13 वर्षीय पुत्र आकाश, बैरिया निवासी 27 वर्षीय मेनका पत्नी उदयशंकर पटेल, 70 वर्षीय रामनाथ पटेल व 78 वर्षीय श्रीनिवास मिश्र घायल हो गये। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने घटना से पुलिस को अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.