मेरठ, नवम्बर 9 -- दौराला। दौराला से घर लौट रहे चिरौड़ी निवासी बाइक सवार युवक को शुक्रवार रात मिट्टी से भरे डंपर के चालक ने साइड मार दी। विरोध किया तो चालक ने साथियों को बुलाकर उसके साथ मारपीट की जिसमें वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेते हुए घायल को उपचार दिलाया। थाने पर दी तहरीर में चिरौड़ी निवासी हिमांशु ने बताया कि वह बाइक से शुक्रवार देररात घर लौट रहा था। रास्ते में मिले मिट्टी से भरे एक डंपर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। आरोप है कि विरोध किया तो चालक ने फोन कर अपने पांच-छह साथियों को बुला लिया और उसके साथ मारपीट की जिसमें वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को दौराला सीएचसी पर उपचार दिलाया। युवक ने आरोप लगाया उसके साथ मारपीट करने वाले खनन माफिया है। इंस्पेक्टर दौरा...