रामपुर, फरवरी 25 -- शाहबाद। शाहबाद क्षेत्र में डंपर ने गोवंश को रौंद दिया। इससे गाेवंश की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा किया। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। हादसा कर भागे डंपर को पीछा कर पटवाई थाना क्षेत्र में पकड़ लिया गया। शाहबाद क्षेत्र में बेरोकटोक डंपर दौड़ रहे हैं। मंगलवार सुबह शाहबाद-टांडा मार्ग पर रम्पुरा गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने गाय को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया। इधर, गाय ने तड़पकर दम तोड़ दिया। सूचना पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और मौके पर हंगामा शुरू कर दिया। गोरक्षा दलों से जुड़े लोग भी इकट्ठा होना शुरू हो गए। इसके बाद बरेली जिला अंतर्गत सिरौली निवासी अंतर्राष्ट्ररीय हिन्दू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल की ह...