हरिद्वार, जून 23 -- हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में खनन वाहन डंपर की चपेट में आने से पांच साल के बच्चे की मौत हो गई, वहीं बच्चे की मां दुर्घटना में घायल है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। वहीं स्थानीय लोगों ने खनन वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है। पथरी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि घटना रविवार करीब साढ़े नौ बजे की है। कुंडी गांव निवासी मनमोहन कश्यप अपनी पत्नी आशा कश्यप और बेटे पारस कश्यप के साथ बाइक पर गांव की ओर जा रहे थे। इसी बीच वो डंपर की चपेट में आ गए। इससे पांच साल के बेटे पारस को गंभीर चोटें आई जिसे गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं आशा कश्यप को भी चोटें आई हैं लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.