काशीपुर, फरवरी 6 -- काशीपुर, संवाददाता। कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर में शुक्रवार सुबह डंपर की चपेट में आकर स्कूटी सवार किसान की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। ग्राम ढकिया नंबर-1 शिवनगर निवासी 52 वर्षीय तोतेंद्र सिंह उर्फ पप्पू पुत्र कहर सिंह किसानी करते थे। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह ग्राम लक्ष्मीपुर स्थित खेत से कामकाज निपटा कर अपनी स्कूटी से घर लौट रहे थे। इस दौरान खेत से सड़क पर पहुंचते ही तेज रफ्तार डंपर का खुला डाला उनके सिर से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें गिरीताल स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि उनका एक 16 वर्षीय बेटा केशव और 15 वर्षीया बेटी सिया हैं...