काशीपुर, फरवरी 9 -- काशीपुर, संवाददाता। अलग-अलग स्थानों पर 24 घंटे के अंदर हुए हादसों में डंपरों ने तीन लोगों की जान ले ली। वहीं लक्ष्मीपुर लच्छी में गुस्साए लोगों ने डंपर फूंक दिया। पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। ग्रामीणों ने डंपर फूंके जाने तक दमकल वाहन को रोके रखा। सोमवार सुबह करीब आठ बजे कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र के ढकिया नंबर एक, शिव नगर निवासी 60 वर्षीय जयपाल सिंह पुत्र चरण सिंह बाइक से गांव के पास रहने वाले अपने बेटे सोनू के घर जा रहे थे। घर से कुछ ही दूरी पर ग्राम लक्ष्मीपुर लच्छी के पास पीछे से आ रहे खनन सामग्री लदे डंपर ने उन्हें चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने डंपर में आग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। वहीं दूसरी घटना में ग्राम ब्रह्मनगर, कुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.