हरदोई, अप्रैल 11 -- भरावन। अतरौली के बहेरिया स्थित मार्केट में चोरों ने मोबाइल और कपड़े की दो दुकानों को निशाना बनाया। पेट्रोल पंप के पास कपिल तिवारी और विकास की दुकानों से कुल 55 हजार रुपये का माल चोरी हुआ। चोर ने पहले सीसीटीवी कैमरे को डंडे से घुमाया और फिर शटर तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। कपड़े की दुकान से नकदी और कपड़े, जबकि मोबाइल की दुकान से नकद व मोबाइल फोन चुराए गए। ग्रामीणों ने बताया कि चोरी स्थल से मात्र 20 मीटर की दूरी पर डायल 112 पुलिस की गाड़ी खड़ी रहती है। फिर भी चोर बेखौफ होकर चोरी कर गए। प्रभारी निरीक्षक मार्कण्डेय सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन कर रहे हैं। जल्द चोरों का पता लगाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.