गढ़वा, अक्टूबर 11 -- डंडई, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र की तसरार पंचायत अंतर्गत कपराठ और सोती गांव में पिछले तीन दिनों से जंगली हाथियों का उत्पात जारी है। हाथियों का झुंड गांव में पहुंचकर खेतों में लगी धान की फसल को बर्बाद कर रहे हैं। हाथियों के उत्पात से किसान दहशत में हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि जानकारी देने के बाद भी वन विभाग हाथियों को भगाने को लेकर दिलचस्पी नहीं ले रहा है। स्थानीय किसान हरिहर सिंह ने बताया कि एक माह पहले भी उनके खेत में लगी धान की फसल को हाथियों ने बर्बाद कर दिया था। काफी परिश्रम कर खेतों में धान लगाया था। उसे भी फिर से एक महीने बाद बर्बाद कर दिया गया। फसल की बर्बादी को लेकर वन विभाग में आवेदन भी दिया। उसके बाद भी अबतक मुआवजा नहीं मिला। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात को उनके तीन एकड़ में लगी धान की फसल को तहस नहस कर दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.