मुंगेर, जनवरी 21 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। मंगलवार को हवेली खड़गपुर-तारापुर मुख्य मार्ग स्थित डंगरी नदी के डायवर्जन को पार करने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें बाइक पर सवार दो व्यक्ति जख्मी हो गए। मिली जानकारी के अनुसार नगर के कादरगंज निवासी मिथिलेश मंडल का पुत्र साकेत कुमार तथा भानु मंडल का पुत्र अनिकेत कुमार बाइक से तारापुर से परीक्षा देकर वापस अपने घर कादरगंज लौट रहा था। तभी डांगरी नदी पर बने डाइवर्जन को पार करने के क्रम में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें बाइक पर सवार दोनों युवक जख्मी हो गया। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों जख्मी को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया गया। जहां इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. अनुज कुमार ने बताया कि अनिकेत कुमार के पैर तथा स...