पीलीभीत, मार्च 10 -- अमरिया,संवाददाता। नौकरी के लिए अमेरिका भेजने के नाम पर 25 लाख रुपए की ठगी कर ली गई। अवैध रूप से अमेरिका पहुंचने पर पीड़ित को अमेरिका जेल में बंद कर दिया गया। अमेरिका से किसी तरह घर वापस आकर उसने आरोपियों से रुपये मांगे तो अरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर अमरिया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना अमरिया क्षेत्र के गांव देवहा क्योलारा निवासी धर्मवीर सिंह पुत्र बलकार सिंह ने थाना अमरिया में शिकायती पत्र दिया। जिसमे कहा गया कि वह नौकरी के लिए अमेरिका जाना चाहता था। उसके गांव के कुलविंदर सिंह और बलविंदर सिंह पुत्र दर्शन सिंह ने अमेरिका का वीजा लगवा देने का आश्वासन दिया। वीजा दिलवाने के लिए 25 लख रुपए की मांग की गई। उसने उक्त लोगों को 20 लाख रुपए और पासपोर्ट दे दिया। आरोपियों ने उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.