घाटशिला, जनवरी 19 -- चाकुलिया, संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र से सटे हवाई पट्टी इलाके में स्थित ठोस अपशिष्ट प्लांट के बाहर सोमवार सुबह कचरे के ढेर में भीषण आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन आशंका जताई जा रही है कि किसी शरारती तत्व ने जानबूझकर कचरे में आग लगाई है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तेजी से फैलने लगी। इससे पूरे इलाके में घना धुआं और दुर्गंध फैल गई है। गौरतलब है कि पिछले शनिवार को भी इसी क्षेत्र में शरारती तत्वों द्वारा आग लगाने की घटना सामने आई थी। वर्तमान में प्लांट के पास एक बड़े भूभाग पर कचरे का भारी अंबार लगा हुआ है। इसके कारण आग बुझाने में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। आग से सैकड़ों पेड़ और पौधे झुलस गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। वन...