कन्नौज, दिसम्बर 8 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। जीटी रोड स्थित कस्बा सराय प्रयाग में चाट पकौड़ी की ठेली लगाने वालों से अवैध वसूली से नाराज होकर ठेली वालों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। कस्बा सराय प्रयाग निवासी सुदीश कुमार राजपूत, जयनारायण, सुधीर गुप्ता, विजय बहादुर आदि ने बताया कि वह अपने परिवार के भरण पोषण के लिए चाट पकौड़ी आदि की ठेली सराय प्रयाग में खाली पड़ी जगह पर लगाते हैं। पिछले पांच महीने से कस्बा निवासी कुछ लोग आकर उनसे प्रति महीने पांच सौ रुपये की वसूली करते हैं। दो दिन पहले यह लोग अवैध वसूली करने के लिए आए। जब रुपये देने से मना किया, तो दबंगों ने गाली गलौज की। और ठेली लगाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। दुकानदारों ने बताया कि वह लोग प्रतिदिन ठेली लगा कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। और दबंग आकर उनसे प्रति महीना पा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.