सिमडेगा, मार्च 20 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। सीएस डॉ रामदेव पासवान एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अपूर्वा मिंज ने शहर के चौक चौराहे में स्थित ठेला-खोमचा का भ्रमण किया। साथ ही सभी दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा एवं कोपटा एक्ट 2023 के प्रति जागरुक किया। मौके पर सभी ठेला-खोमचा दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के मापदंडों का अनुपालन करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी दुकानदारों को ठेला एवं खोमचा के सामने कुड़ेदान लगाने का निर्देश दिया। मौके पर प्रतिबंधित पान मसाला, गुटखा, सिगरेट बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसके बाद चैम्बर ऑम्फ कॉमर्स के अधिकारियों से मुलाकात की। साथ ही 21 एवं 22 मार्च को दिन के दस बजे से सीएस कार्यालय सभागार में खाद्य कारोगारियों के लिए आहूत एफओएस टैक प्रशिक्षण में शामिल होने का आग्रह किया गया।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.