वाराणसी, जून 20 -- वाराणसी , वरिष्ठ संवाददाता। सीजीएसटी वाराणसी जोन की टीम ने कर चोरी के आरोप में ठेठ बनारसी बाटी चोखा के दो और रेनबो आईटी वर्ल्ड के तीन, और रेनबो ट्रैवेल्स के मुड़ैला स्थित प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। यह सभी प्रतिष्ठान एक व्यवसायी परिवार संचालित करता है। बीते बुधवार देर रात तक चली कार्रवाई में इन प्रतिष्ठानों से बड़ी कर चोरी सामने आ सकती है। सीजीएसटी के अफसरों के मुताबिक रेनबो आईटी वर्ल्ड की सिगरा, गुरुधाम और रवींद्रपुरी प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई हुई की गई। जांच में सामने आया कि रविंद्रपुरी स्थित प्रतिष्ठान को व्यवसायी ने पंजीकृत नहीं कराया था। इस प्रतिष्ठान से जो भी बिक्री होती थी, उसका बिल दूसरे प्रतिष्ठान के नाम से काटा जाता था। कई ग्राहकों के बिल नहीं मांगने पर टैक्स चोरी आसान हो जाती थी। इसी तरह ठेठ बनारसी बाटी चोखा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.