सिमडेगा, अप्रैल 3 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। लोकसभा चुनाव को लेकर ओडिशा बॉर्डर इलाके में 24 घंटे वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। प्रखंड में जोराम अम्बापानी मोड़ के पास तीन शिफ्ट में 24 घंटो वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वाहन चेकिंग अभियान में 2 मजिस्ट्रेट और 3 पुलिस पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है। जांच स्थल में बने चेकनाका के समीप सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है, जो जिला मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से जुड़ा है। इधर बताया गया कि 18 मार्च से 1 अप्रैल तक कुल 1319 वाहनों को जांच किया गया है। वाहन चेकिंग के दौरान एक बार 2 लाख 40 हजार नगद बरामद किया गया था। जिसे जांच पड़ताल के बाद कागजी कारवाई करते हुए वापस सौंप दिया गया। लोक सभा चुनाव तक वाहन जांच अभियान निरंतर चलाया जाएगा। अंबापानी के अलावे ओडिशा सीमा स्थित बांसजोर में भी चेकपोस्ट ल...