सिमडेगा, अगस्त 4 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। ठेठईटांगर प्रखंड में बच्चों के लिए एक भी सार्वजनिक पार्क नहीं है। 15 पंचायत का प्रखंड आज एक मनोरंजन पार्क के लिए तरस रहा है। छोटे छोटे बच्चों को मनोरंजन के लिए सिमडेगा का रुख करना पड़ता है। इससे बच्चों के मानसिक विकास और स्वास्थ्य में भी फर्क पड़ता है। प्रखंड में कई जगहों पर खेल का मैदान बनाया गया है लेकिन प्रखंड वासी को एक पार्क भी मयस्सर नहीं है। जहां बच्चें मनोरंजन कर सके। यह एक गंभीर समस्या है। क्योंकि पार्क बच्चों के शारीरिक, मानसिक और समाजिक विकास के लिए आवश्यक है। पार्क बच्चों को खेलने, दौड़ने, कुदने और विभिन्न शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने का अवसर प्रदान करते है। जो उनके शारीरिक विकास के लिए महत्वपुर्ण है। खेल के मैदान में बच्चे रचनात्मक, कल्पना शीलता और समस्या समाधान कौशल विकसित करते है...