सिमडेगा, दिसम्बर 9 -- बांसजोर, ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। बांसजोर प्रखंड के सिहरजोर सप्ताहिक बाजार परिसर के समीप आयुष विभाग द्वारा मंगलवार को आस्टियोआर्थराईटिस एवं मस्कुलोस्केलेटल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में डॉ इंजमामुल हक खान के द्वारा 125 मरीजों का स्वास्थ्य जांच कर नि:शुल्क दवा का वितरण किया गया। योगा प्रशिक्षक कार्तिक द्विवेदी तथा बसंती कछुआ ने योग की जानकारी दी तथा प्रतिदिन योगा प्राणायाम के लिए प्रेरित किया। मौके पर सहिया मंडलेन बरवा, सुहावनी बुढ़, चोनहांती किडो, उकौली केरकेट्टा, हिलेरिया केरकेट्टा आदि उपस्थित थे। इधर ठेठईटांगर प्रखंड के थाना मोड़ के पास वयोवृद्ध प्रखंड स्तरीय आयुष हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में लगभग 100 ग्रामीणों का हेल्थ चेकउप बीपी, सुगर का किया गया। वही सभी को आवश्यक दवा का वितरण मुफ्त में किया गया। साथ ...