नई दिल्ली, मई 24 -- यूपी के बरेली जिले में ठेकेदार से रिश्वत लेने के आरोपी एक्सईएन महावीर सिंह को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की एमडी ने निलंबित कर दिया। पिछले दिनों अधिशासी अभियंता के रिश्वत लेते दो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुए थे। एक्सईएन को अयोध्या जोन से अटैच कर दिया गया है। मूल रूप से बुलंदशहर और हाल निवासी गाजियाबाद महावीर सिंह मध्यांचल विद्युत वितरण निगम में अधिशासी अभियंता के पद पर तैनात हैं। बरेली नगरीय क्षेत्र में लागू वर्टिकल व्यवस्था में वह 33 केवी वर्टिकल के अधिशासी अभियंता के पद पर थे। 16 मई को एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक्सईएन के सामने एक ठेकेदार उनकी दराज में पांच-पांच सौ के नोटो की गड्डियां रखता दिख रहा है। उसी दिन कुछ लड़कियों से वायरल चैट को भी उन्हीं से जोड़ा गया। मामलों की जांच होती उससे पहले 21 मई को दूसरा वीडिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.