गोरखपुर, जनवरी 21 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन टीम ने बुधवार दोपहर बड़ी कार्रवाई करते हुए विद्युत वितरण मंडल द्वितीय, मोहद्दीपुर में तैनात टेंडर बाबू अभिषेक भारती को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने उन्हें मंडल कार्यालय के बाहर से पकड़ा, जहां वह एक ठेकेदार से पांच हजार रुपये की घूस ले रहे थे। जानकारी के अनुसार, अभिषेक भारती लंबे समय से विद्युत वितरण मंडल द्वितीय के कार्यालय में टेंडर बाबू के पद पर कार्यरत थे। आरोप है कि किसी टेंडर को पास कराने के एवज में उन्होंने ठेकेदार शिव कुमार त्रिपाठी से रुपये की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने पूरे मामले की गोपनीय जांच की और योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बुधवार दोपहर ठीकेदार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.